चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग कंप्यूटर साइंस, अंग्रेजी और भूगोल विषयों की परीक्षा 16 और 17 अगस्त को आयोजित कराएगा। तीनों ही विषयों की परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) के लिए आयोजित होंगी।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा ब्योरा जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) में कंप्यूटर साइंस विषय के लिए 16 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) अंग्रेजी और असिस्टेंट प्रोफेसर (काॅलेज कैडर) भूगोल विषय के लिए 17 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थी 11 अगस्त से आयोग की वेबसाइट httn://hpsc.sor.in पर दिए लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षार्थियों को अपने प्रवेशपत्र ए-4 साइज पर प्रिंट साथ लाने हों, जिससे परीक्षार्थियों की तस्वीरें और अन्य ब्योरा आसानी से देखा और सत्यापित किया जा सके। आयोग ने स्पष्ट हिदायत दी कि अस्पष्ट प्लेट, हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के प्रवेश पत्र वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।