चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार नगर निगम के आयुक्तों को संबंधित महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम मानेसर के आयुक्त को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण का पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी-2 नामित किया गया है। महानगरीय विकास प्राधिकरणों में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपने पद पर बिना किसी बदलाव के कार्यरत रहेंगे। ब्यूरो