फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 5500 कांस्टेबल भर्ती पर आयोग ने मांगे सुझाव, 11 जनवरी से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 03 Jan 2026 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक हैंडल पर जानकारी पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए उम्मीदवारों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
haryana police - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं। आयोग ने बताया कि इस भर्ती के लिए 11 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान और जरूरी जानकारियां साझा करने के लिए जल्द ही लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक हैंडल पर जानकारी पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के लिए उम्मीदवारों से सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए फार्म के माध्यम से अपने सुझाव आयोग तक भेज सकते हैं। आयोग का कहना है कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल तर्कसंगत और व्यावहारिक सुझाव ही भेजें, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें