फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: शिक्षा में गति, पारदर्शिता व जवाबदेही पर सीएम का फोकस

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए(डीपीआ - फोटो : photo
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग की घोषणाओं और बजट घोषणाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से परखा है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से किए गए वादों को तय समयसीमा में पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार बजट की 15 घोषणाओं में से 6 पूरी की जा चुकी हैं जबकि शेष 9 घोषणाओं पर तेजी से कार्य प्रगति पर है। वहीं मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा में बताया गया कि 48 घोषणाएं वर्तमान में लंबित हैं, जिनको जल्द पूरा करने की प्रक्रिया तेज की गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन योजनाओं व परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि घोषणाओं का क्रियान्वयन केवल फाइलों में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर परिणामों में दिखाई देना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें