फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हुड्डा के गढ़ में तिरंगा फहराएंगे सीएम, अंबाला में गवर्नर करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर सीएम, गवर्नर पर मंत्रियों की सूची जारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा के गढ़ रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिरंगा फहराएंगे। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल स्वतंत्रता दिवस पर अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्य भर में ध्वजारोहण समारोह सुबह 9:00 बजे शुरू होंगे।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस पर सीएम, राज्यपाल और मंत्रियों की ओर से ध्वजारोहण करने की सूची जारी की। अंबाला में राज्यपाल के साथ मंत्री अनिल विज, महेंद्रगढ़ में मंत्री राव नरबीर सिंह, कैथल में मंत्री महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में मंत्री विपुल गोयल, करनाल में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में मंत्री श्याम सिंह राणा, फरीदाबाद में मंत्री गौरव गौतम तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फतेहाबाद में मंत्री रणबीर गंगवा, हिसार में मंत्री कृष्ण कुमार, पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी, रेवाड़ी में मंत्री आरती सिंह राव, पलवल में मंत्री राजेश नागर, कुरुक्षेत्र में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ध्वजारोहण करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें