फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम ने विधायकों से कहा- विकास कार्यों का प्रस्ताव जल्द भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह से उनके आवास पर मंगलवार को कई विधायक मिले। विधायकों से मिलने के बाद सीएम ने मंत्रियों से भी मुलाकात की। इस दौरान विधायकों ने सीएम से अपने हलकों के विकास कार्य की चर्चा की। सीएम ने कहा वह अपने हलके का जल्द से जल्द प्लान बनाकर भेजें, ताकि उसे पास करवाकर जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जाए। सीएम ने कहा कि विधायक हर 15 दिन में जिला कार्यालय में बैठें और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करें। इस दौरान कई विधायकों ने सीएम को अपने हलके में आने का निमंत्रण भी दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस समय विधायकों के हलकों में धन्यवाद रैलियां कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। अब दोबारा से इसका शेड्यूल बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें