फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पांच नए शहर बसाने से पहले सिंगापुर का शहरी मॉडल समझेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली से आबादी-यातायात का दबाव घटाने के लिए केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर शहर बसाने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली में आबादी व यातायात का बढ़ता बोझ हरियाणा के पांच नए शहर बांटेंगे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सिंगापुर की तर्ज पर शहर बसाने की योजना को आकार देने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वहां की शहरी व्यवस्था समझेंगे। इसके लिए सीएम के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर जाएगा। वहां के शहरी विकास के अनुभवों से हरियाणा में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शहर विकसित करने की राह निकाली जाएगी।
करीब 135 किलोमीटर लंबे केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास प्रस्तावित ये पांच शहर दिल्ली-एनसीआर में आबादी और यातायात का दबाव कम करने के साथ विकास के नए केंद्र बनेंगे। चंडीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2041 की संभावित आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में शहरी विकास के साथ औद्योगिक विस्तार को भी जोड़ा गया है। केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ तीन नए औद्योगिक नगर विकसित किए जाएंगे। वर्ष 2030 तक प्रदेश में 10 नए औद्योगिक नगर बसाने की घोषणा के तहत पांच को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार की कोशिश केएमपी एक्सप्रेसवे को नए शहरों, उद्योगों और रोजगार के विस्तार का केंद्र बनाने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें