फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पीएम से सीएम सैनी ने राज्य के विकास, जनकल्याण पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के वर्तमान विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और भावी परियोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसके बाद सीएम सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। सीएम ने पीएम को राज्य की विकास यात्रा की प्रगति से अवगत करवाया कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं सहयोग से हरियाणा अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। सीएम ने पीएम को राज्य में चल रही कुछ प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की और राज्य सरकार की भावी प्राथमिकताओं से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरियाणा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा की ओर तीव्र गति से प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। हरियाणा सरकार केंद्र के सहयोग से डबल इंजन सरकार की भावना से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें