फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम सैनी ने पंचकूला के वृद्धाश्रम में मनाईं दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार शाम पंचकूला के सेक्टर 15 के वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां वितरित की। सीएम ने कहा कि वृद्धाश्रम में आकर सम्माननीय वृद्धजनों संग दीपोत्सव मनाना एक प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुमन सैनी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें