सीएम नायब सैनी ने कॉमर्स संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले कैथल से अर्पनदीप सिंह, आर्ट संकाय की टॉपर जींद की सरोज और विज्ञान संकाय के टॉपर भिवानी के नमन से बात की और तीनों को उनकी शानदार उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स से बात की। सीएम ने आर्ट, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के टॉपर्स को बधाई दी।
विज्ञापन
सैनी ने कॉमर्स संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले कैथल से अर्पनदीप सिंह, आर्ट संकाय की टॉपर जींद की सरोज और विज्ञान संकाय के टॉपर भिवानी के नमन से बात की और तीनों को उनकी शानदार उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सम्मानित करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। मंत्री ने बताया कि वाणिज्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यो माजरा कैथल के अर्पनदीप सिंह ने 500 में 495 अंक प्राप्त किए। डीएल मॉडल स्कूल नरवाना रोड, जींद की सरोज ने आर्ट में 500/494 अंक और नॉन मेडिकल में पीएस नवयुक्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तोशाम भिवानी के नमन वर्मा ने 500/493 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया
है।