फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे मंत्री: सीएम नायब सैनी बोले- ऑफलाइन का कोई काम नहीं, सब ऑनलाइन होगा

Tue, 07 Jan 2025 08:35 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर मंत्री नहीं करवा सकेंगे। कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने साफ कर दिया है कि ऑफलाइन ट्रांसफर का कोई काम नहीं। 
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों की शक्ति मंत्रियों के देने की चर्चाओं पर सीएम नायब सिंह सैनी ने विराम लगा दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि प्रदेश में तबादलों को लेकर पहले से ही ऑनलाइन व्यवस्था चली आ रही है। ऐसे में अधिकार किसे दिए जा सकते हैं। हरियाणा में तबादले ऑनलाइन होते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पंचकूला के गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में तबादलों को लेकर एक पारदर्शी प्रक्रिया है। इसमें

ऑफलाइन प्रक्रिया का कोई काम नहीं है। अगर किसी कर्मचारी को ऑनलाइन तबादलों से दिक्कत है, तो वह जिला उपायुक्त के नेतृत्व में बनी कमेटी के पास अपना आवेदन दे सकता है। वहां उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। दरअसल कुछ मंत्रियों ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले करने की शक्ति देने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी
लोहारू में छात्रा की आत्महत्या के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गंभीर मामला है और जांच चल रही है। कांग्रेस के नेता इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो सरकार इस मामले की सीबीआई जांच भी करवा सकती है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस ने इस संवेदनशील मामले पर भी राजनीति करने का प्रयास किया है। अपराधी की कोई जात नहीं होती। हर अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा बिना तथ्यों के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। नेताओं को गलतबयानी से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें