फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम सैनी ने किया ‘सदन संदेश’ पत्रिका का विमोचन, लोगों को मिलेगी विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी

Tue, 02 Dec 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा द्वारा जारी नई पत्रिका ‘सदन संदेश’ का औपचारिक रूप से विमोचन किया।
विज्ञापन
नायब सैनी आज पेश करेंगे बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा द्वारा जारी नई पत्रिका ‘सदन संदेश’ का औपचारिक रूप से विमोचन किया। उन्होंने इसे प्रदेश में नई सोच और नई दिशा की शुरुआत बताते हुए कहा कि यह पत्रिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से आमजन अब विधानसभा की गतिविधियों, विधायी प्रक्रियाओं और सदन में होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा विधायिकाओं में बसती है और सदन की हर बहस नागरिकों से सीधे तौर पर जुड़ी होती है।

सैनी ने कहा कि जब एक आम आदमी मतदान करता है, तो वह अपने सपनों और उम्मीदों को अपने जनप्रतिनिधि को सौंपता है। ऐसे में इस तरह की पत्रिकाएं नागरिकों को न केवल जानकारी प्रदान करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक विश्वास को भी मजबूत बनाती हैं।
विज्ञापन


सीएम ने पत्रिका से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रकाशन आने वाले समय में जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी पहलें उस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने दी बधाई
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज 15वीं विधानसभा के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सभी अधिकारियों की मौजूदगी में 'सदन संदेश' पत्रिका का विमोचन हुआ। मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं। इस पत्रिका का खास महत्व है क्योंकि जब प्रधानमंत्री विकसित भारत की बात करते हैं, तो विकसित भारत एक मजबूत विधायिका के बिना मुमकिन नहीं है। भविष्य में हम जो भी कदम उठाने जा रहे हैं, उनका भी इसमें जिक्र है। भविष्य में हमारी कोशिश रहेगी कि यह पत्रिका नियमित आए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें