सीएम, यूपी के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला सेक्टर-18 स्थित शक्ति केंद्र बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, बूथ अध्यक्ष विशाल कटोच, सुरेंद्र नागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।