चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने त्योहार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ब्याज मुक्त 13 हजार रुपये अग्रिम भुगतान ले सकेंगे। कर्मचारी अग्रिम रकम पाने के लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
इस संबंध में वित्त विभाग की उप सचिव चरणजीत काैर ने पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि अग्रिम भुगतान पाने के लिए यह शर्त है कि जो भी स्थायी या अस्थायी कर्मचारी हैं उनके अगले 10 माह तक सेवा में बने रहने की संभावना हो। उन्हें किसी स्थायी सरकारी कर्मचारी की जमानत के आधार पर यह राशि दी जाएगी। जो भी कर्मचारी अग्रिम भुगतान लेंगे उन्हें समान 10 किस्तों में रकम चुकानी होगी। ब्यूरो