चंडीगढ़। करनाल, पानीपत, पंचकूला व चरखी दादरी में जिलास्तरीय चिलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सिरसा में पीपीपी मोड पर किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने को लेकर स्टेकहोल्डर्स, बागवानी विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी बैठक करके रणनीति बना चुके हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मंगलवार को हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन राम अवतार गर्ग को पदभार ग्रहण करवाने सहकारिता भवन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में चिलिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। दो माह बाद भिवानी के सलेमपुर व सिरसा के डबवाली में चिलिंग सेंटर स्थापित करने की योजना है।
नूंह का चिलिंग सेंटर भी तैयार किया जा रहा है। पंचकूला, चरखी दादरी, करनाल व पानीपत में चिलिंग सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया पर काम जारी है। ब्यूरो