चंडीगढ़। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को तंजानिया गणराज्य के संयुक्त वित्त आयोग (जेएफसी) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। रस्तोगी ने बताया कि राज्यों को वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर राजस्व का हिस्सा मिलता है। 16वें वित्त आयोग द्वारा 31 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है। उन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास परियोजनाओं को गति देने का काम करने वाले नाबार्ड और एनसीआर योजना बोर्ड जैसी प्रमुख संस्थाओं की भूमिकाओं पर भी चर्चा की। यह एनसीआर योजना बोर्ड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राज्यों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। ब्यूरो