फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बजट सत्र से पहले पंचकूला में प्री-बजट मीटिंग, सीएम नायब सैनी पहुंचे, मंत्रियों व विधायकों से चर्चा

Mon, 03 Mar 2025 03:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा बजट को लेकर पंचकूला में दो दिवसीय प्री-बजट मीटिंग हो रही है। बैठक के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के दूसरे हफ्ते में पेश होने वाले बजट की तैयारियों में को लेकर हरियाणा सरकार जोर शोर से जुटी हुई है। सात मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट सत्र से पहले दो दिवसीय प्री-बजट मीटिंग बुलाई है। यह बैठक पंचकूला में हो रही है। बैठक के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर करीब 2.30 बजे पंचकूला पहुंचे हैं। बैठक में सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। यह बैठक पंचकूला के रेड बिशप होटल में हो रही है। 
विज्ञापन




बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ हो, इसके लिए मुख्यमंत्री खुद से अलग-अलग वर्गों से मिलकर बातचीत कर रहे हैं। अब इसी क्रम में वह तीन व चार मार्च को पंचकूला में मंत्री और विधायकों से विचार-विमर्श करेंगे और उनके सुझावों को बजट में शामिल करेंगे। बताया जा रहा है कि बजट दस व 11 मार्च को पेश किया जा सकता है। वित्त मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री का यह पहला बजट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें