फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर हरियाणा वेबसाइट का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पहल की है। सैनी ने आत्मनिर्भर हरियाणा डाॅट काॅम वेबसाइट का शुभारंभ किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से फोटो अपलोड किए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने आमजन से आह्वान किया है कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के नारे वाली डीपी बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा सकते हैं। घर-घर स्वदेशी, आत्मनिर्भर हरियाणा अभियान के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार की मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी भारत के स्वेदशी संकल्प को पूरा करने में सहयोग करते हुए वेबसाइट पर अपलोड फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डीपी के रूप में लगाएं। यह भी आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस वेबसाइट का उपयोग करके डीपी बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें