फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नीमराना होटल फायरिंग मामले में दो शूटरों के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए के मुताबिक अब तक 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/ एजेंसी
नई दिल्ली/ चंडीगढ़। अलवर-नीमराना क्षेत्र में 2024 में हुए होटल फायरिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य शूटरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों ने बताया कि यह चार्जशीट राजस्थान के जयपुर की एक अदालत में पेश की गई है। मामला खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला से जुड़ा हुआ है।


एनआईए के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत और नरिंदर लल्ली के रूप में हुई है। दोनों पंजाब निवासी हैं और इन्होंने प्रदेश के नीमराना स्थित हाईवे किंग होटल पर फायरिंग की थी। साथ ही होटल मालिकों को धमकी देकर रंगदारी भी मांगी गई थी। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि इस केस में अब तक कुल 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जांच अभी जारी है। सितंबर 2024 में हुई इस वारदात को खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और बंबीहा गैंग के गठजोड़ ने अंजाम दिया था। हमले की साजिश दिनेश गांधी और सौरभ कटारिया ने रची थी जबकि फायरिंग पुनीत और नरिंदर ने की। दोनों शूटरों को खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का संरक्षण प्राप्त था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों को लगातार फंडिंग, हथियार और ठिकाने मुहैया कराए जा रहे थे।
विज्ञापन

एनआईए के अनुसार सितंबर 2024 में नीमराना स्थित हाईवे किंग होटल पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। फायरिंग देर रात की गई जिससे होटल में ठहरे लोगों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जांच में सामने आया कि इस हमले का मकसद दहशत फैलाना और होटल मालिक को डराकर रंगदारी वसूलना था। फायरिंग के बाद होटल प्रबंधन को धमकी भरे फोन और संदेश भी भेजे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें