फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव, लिखित परीक्षा में अब दस गुना उम्मीदवार बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है। नए नियमों के तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण (पीएसटी) में पास उम्मीदवारों को प्रत्येक श्रेणी के विज्ञापित पदों की संख्या से दस गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
सीएम ने बताया कि अब लिखित परीक्षा में 97 प्रतिशत वेटेज होगा जो वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगा। इसमें प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा। हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, तर्कशक्ति व मानसिक योग्यता, संख्यात्मक क्षमता व कृषि, पशुपालन और संबंधित ट्रेड के विषय इसमें रहेंगे। 10 प्रतिशत प्रश्न कंप्यूटर ज्ञान और 20 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान के पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

एनसीसी वालों को होगा फायदा : नए नियमों से एनसीसी के कैडेटों को फायदा होगा। उन्हें अब अतिरिक्त बोनस अंक मिलेगा। एनसीसी के ए सर्टिफिकेट पर 1, बी सर्टिफिकेट पर 2 व सी पर 3 अंक मिलेंगे। ये अतिरिक्त अंक कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर दोनों पदों पर लागू रहेंगे। कांस्टेबल भर्ती के लिए पेपर का स्तर 12वीं स्तर का रहेगा। सब-इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती में स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अब सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के लिए 40 % अंक लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें