फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएमओ में बदलाव: वीरेंद्र बड़खालसा बने सीएम के ओएसडी, तरुण राजनीतिक व आत्रेय मीडिया सचिव नियुक्त

Tue, 07 Jan 2025 06:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएमओ में एंट्री पाने वाले तीनों अधिकारी पूर्व सीएम मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री आफिस (सीएमओ ) में मंगलवार को तीन अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार ने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी, तरुण भंडारी को सीएम का राजनीतिक सचिव और प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


इन नियुक्तियों को लेकर कई दिनों से चर्चा थी। नई सरकार के चुने जाने के बाद तीन महीने के बाद इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है।

विज्ञापन

मनोहर लाल के ओएसडी भी रहे हैं बड़खालसा

सीएम के ओएसडी बने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी ओएसडी रहे हैं। वह सोनीपत की राई विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े बड़खालसा किसानों के आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। 

वहीं, पंचकूला निवासी तरुण भंडारी पूर्व सीएम मनोहर लाल के पब्लिसिटी एडवाइजर रहे हैं। सांसद नवीन जिंदल व किरण चौधरी को कांग्रेस से भाजपा में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। हिमाचल में कांग्रेस के बागी विधायकों को हरियाणा में ठहराने में भी उनका नाम सामने आया था। 

पंचकूला के ही रहने वाले प्रवीण आत्रेय की गिनती भी मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी के करीबियों में होती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही थी। चुनाव के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी का मीडिया प्रबंधन भी आत्रेय के हाथ में था। वह पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी मीडिया सचिव रह चुके हैं।

राजनीतिक व मीडिया सलाहकार के पद खाली  

तीन नियुक्तियों के बावजूद सीएमओ में अब भी कुछ पद खाली हैं। सरकार ने अभी तक सीएम के राजनीतिक सलाहकार और मीडिया सलाहकार के पद पर नियुक्ति नहीं की है। इस पद के लिए कई पूर्व मंत्री और वरिष्ठ मीडिया कर्मी लॉबिंग कर रहे हैं। राजनीतिक सलाहकार के पद के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल व सुभाष सुधा दौड़ में शामिल हैं। दोनों को सीएम का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें