फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हिंदी की परीक्षा की उत्तरकुंजी में एक ही प्रश्न में बदलाव, अभ्यर्थी बोले-जाएंगे कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तरकुंजी अपलोड कर दी है। विशेषज्ञों की जांच के बाद केवल एक ही प्रश्न में बदलाव किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को प्राप्त अंकों का ब्योरा भी वेबसाइट पर अपलोड किया है। वहीं, असंतुष्ट परीक्षार्थियों ने कहा कि वीरवार को दोबारा से आयोग के कार्यालय में पहुंचकर अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। हिंदी के स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल रहे पानीपत निवासी रविंद्र और चंडीगढ़ के सुरेंद्र के अनुसार, 10 अगस्त को आयोजित परीक्षा के बाद 12 अगस्त को अंतिम उत्तरकुंजी जारी की गई थी। आयोग ने आपत्तियां दर्ज कराने को कहा था। परीक्षार्थियों के अनुसार अब आयोग ने केवल (मास्टर बुकलेट के अनुसार) केवल प्रश्न संख्या 51 में बदलाव किया है, शेष प्रश्नों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा का कहना है कि उत्तरकुंजी तैयार करने में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है। विशेषज्ञों ने ब्योरा दे दिया है और इसके बाद उत्तरकुंजी अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें