फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बाल कल्याण समिति के 18 जिलों में अध्यक्ष तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाल कल्याण समिति में 22 जिलों में 82 सदस्यों और 21 जिलों में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के 36 सदस्य भी हुए नियुक्त
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में महिला व बाल कल्याण विकास विभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं। मंगलवार को बाल कल्याण समिति के 18 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी तरह से 22 जिलों में 82 सदस्यों को भी समिति में नियुक्ति दी गई है। वहीं, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में 36 सदस्यों को भी नियुक्त मिल गई है।
महिला व बाल कल्याण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने नियुक्तियों के संबंध में एक पत्र जारी किया है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार भिवानी में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदीप सिंह को साैंपी है। चरखी दादरी में हवंत सिंह तंवर, फरीदाबाद में संतोष वत्स, फतेहाबाद में चारू चाैधरी, गुरुग्राम में ऊषा रानी, झज्जर के लिए यही जिम्मा सतीश कुमार को साैंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के लिए सतीश कुमार, कैथल के लिए भीम सिंह, करनाल के लिए चंद्र प्रकाश, कुरुक्षेत्र के लिए राजीव कुमार, मेवात के लिए विनोद कुमार को अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति मिली है। नारनाैल के लिए राजेश राज, पंचकूला के लिए वीना रानी अरोड़ा, पानीपत के लिए किदार दत्त, रेवाड़ी के लिए श्रुति शर्मा, रोहतक के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अधिवक्ता सतीश काैशिक को मिली है। इसी तरह से सिरसा के लिए डाॅ. मदनलाल और यमुना नगर के लिए अशोक कुमार को यही जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें