फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीईटी 2025 की नोटिफिकेशन जारी, 12 जून तक जमा करवाएं आवेदन; साै नंबर की होगी परीक्षा

Tue, 27 May 2025 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में CET 2025 की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। 
विज्ञापन
सीईटी 2025 की नोटिफिकेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी का पोर्टल खोलने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 मई की रात 11:59 बजे पोर्टल खोला जाएगा। आवेदन 12 जून 2025 रात 11:59 तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के लिए 15 दिनों के लिए पोर्टल खोला है। एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कराने की तैयारी है। सीईटी की परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा के दौरान पांच विकल्प होंगे। इसमें किसी भी एक अंक पर क्लिक करना होगा। किसी एक अंक पर क्लिक नहीं किया तो नंबर कटेंगे यानी नेगेटिव मार्किंग होगी। 

वहीं, पीपीपी और आधार कार्ड आवेदन के दौरान लगाने पर आरक्षित श्रेणी को शुल्क में छूट मिलेगी। इसी तरह परीक्षा के दौरान सौ में से 40 अंक आरक्षित श्रेणी और सामान्य वर्ग को 100 में से 50 अंक लाने होंगे। एक घंटा 45  मिनट की परीक्षा होगी। सीईटी की परीक्षा के लिए 18 से 42 वर्ष की आयु तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। 

सीएम बोले-रोजगार का सुनहरा अवसर

सीएम नायब सैनी ने एक्स पर लिखा कि प्रदेश में CET (Common Eligibility Test) परीक्षा शीघ्र ही आयोजित की जा रही है, जिसके लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर आ रही है। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार “बिना खर्ची, बिना पर्ची” की नीति और “मिशन मेरिट” के सिद्धांत पर पूरी निष्ठा से काम कर रही है। हम हरियाणा के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियाँ देने के अपने संकल्प पर अडिग हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार हर परिस्थिति में युवाओं के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें