फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CET 2025: जल्द जारी होगी परीक्षा की तिथि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा-तैयार रहें

Wed, 18 Jun 2025 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा से अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वह परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं, इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशल वेबसाइट का लिंक भी डाला है।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष की पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी( संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025  के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा है। आयोग किसी भी समय परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा से अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वह परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं, इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशल वेबसाइट का लिंक भी डाला है, जिससे आवेदक उस लिंक को ओपन करके आधिकारिक परीक्षा की जानकारी ले सकें।

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की पोस्ट

प्रिय अभ्यर्थियों, जल्द ही हम सीईटी 2025 (ग्रुप सी) की परीक्षा तिथि घोषित करेंगे, अतः आप सभी अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहें। आयोग की तरफ से आप सभी आगामी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं। किसी भी सूचना के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें