फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कोई अपील दायर नहीं की गई : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के आरोपों के बाद हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रखे तथ्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ए श्री निवास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मतदाता सूची व मतगणना से संबंधित तथ्य रखे। उन्होंने दावा किया कि विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान 4.16 लाख दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं थीं। 27 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कोई अपील दायर नहीं की गई।
सीईओ ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूचियां दो अगस्त को प्रकाशित की गईं थीं। इन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया था। जिला मजिस्ट्रेटों के पास निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया था और 16 सितंबर को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ साझा भी किया था। 1,031 चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने 86,790 मतदान एजेंट तैनात किए थे। मतदान के अगले दिन जांच के दौरान किसी भी उम्मीदवार ने कोई आपत्ति नहीं जताई। उम्मीदवारों ने 10,180 मतगणना एजेंट नियुक्त किए और मतगणना के दौरान केवल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। 8 अक्तूबर 2024 को परिणाम घोषित होने के बाद चुनावों को चुनौती देते हुए 23 चुनाव याचिकाएं दायर की गई हैं।
विज्ञापन


राहुल देश को गुमराह कर रहे : सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। अभी इनके पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई विषय है। काम की बात ही नहीं कर रहे। इस प्रकार का झूठ फैलाकर लोग इनके साथ नहीं आएंगे। कांग्रेस ने देश पर चार पीढ़ी तक राज किया है। इसके बाद भी यदि राहुल गांधी को झूठ बोलना पड़ रहा है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


हरियाणा में सरकार चोरी की गई: भूपेंद्र हुड्डा
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज दबाई गई और वोट चोरी के जरिए हरियाणा में सरकार चोरी की गई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने जो गंभीर आरोप लगाए हैं इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता से करना चाहिए जो वो नहीं कर रहा। हमने बार-बार कहा है कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इस बार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी लेकिन ईवीएम की गिनती में पिछड़ गई जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें