फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के 11 जांबाजों पर केंद्र की मुहर: महिला उप निरीक्षक सुशीला कौशिक को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Fri, 14 Aug 2026 02:11 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पदकों के लिए चयनित सभी अधिकारियों एवं जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 कर्मियों को प्रतिष्ठित पुलिस पदकों के लिए चुना जाना पूरे पुलिस बल के लिए गौरव और सम्मान की बात है।
विज्ञापन
सुशीला काैशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों एवं जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पदकों की घोषणा करते हुए हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए महिला उप निरीक्षक सुशीला कौशिक का चयन किया गया है। वह राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा में तैनात हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे उत्कृष्ट और समर्पित पुलिस कार्य की पहचान है।

सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिलेगा पुलिस पदक 
पुलिस महानिरीक्षक नाजनीन भसीन, आईपीएस, गुप्तचर विभाग एवं आतंकवाद विरोधी दस्ता
उप पुलिस अधीक्षक जितेश मल्होत्रा, द्वितीय वाहिनी आईआरबी
निरीक्षक राजीव रंजन
निरीक्षक राजबीर सिंह
उप निरीक्षक संजीव कुमार 
उप निरीक्षक संदीप
उप निरीक्षक रामफल
सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार
सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार
सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार 

डीजीपी अजय सिंघल ने दी बधाई
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पदकों के लिए चयनित सभी अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, समर्पण और अथक सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान केवल पदक पाने वालों का सम्मान नहीं, बल्कि हरियाणा पुलिस के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने अधिकारियों और जवानों की उत्कृष्ट सेवाओं को निरंतर सम्मान देती रहेगी तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें