चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नए साल के पहले दिन मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल के पहले दिन आयोजित होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकते हैं। यह बैठक वीरवार सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।