फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: अनिल विज का बड़ा एलान, हरियाणा से महाकुंभ के लिए चलेंगी 22 बसें, हर जिले से रोजाना जाएगी एक बस

Tue, 04 Feb 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के लोगों के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बड़ा एलान किया है। हरियाणा के हर जिले से महाकुंभ मेले के लिए रोजाना बसें चलेंगे। यह बस सेवा पांच फरवरी से शुरू हो रही है। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा एलान किया है। मंत्री विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना हर जिले से बसें चलाने की घोषणा की है। महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले रोडवेज की रोजाना एक बस जाएगी। प्रदेश में कुल 22 जिले हैं और सभी जिलों से हर दिन एक बस कुंभ मेले के लिए चलेगी। यह बस सेवा पांच फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से भी रोजाना महाकुंभ के लिए बस चलाई जा रही है। यह बस सर्विस चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की तरफ से शुरू की गई है। सीटीयू की एसी बस रोजाना आईएसबीटी सेक्टर-17 से चलती है। यह बस दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से चलती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें