फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जींद में भारतीय मानक ब्यूरो हरियाणा का छापा, 276 ग्राम स्वर्ण आभूषण जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 60
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) हरियाणा शाखा कार्यालय की टीम ने जींद के मुख्य बाजार स्थित दो ज्वेलर्स के यहां प्रवर्तन छापे डाले गए। छापों के दाैरान दोनों ज्वैलर्स को एचयूआईडी (एचयूआईडी) रहित नकली हॉलमार्क लगे स्वर्ण आभूषणों का भंडारण एवं प्रदर्शन करते हुए पाया गया। इस बीच करीब 276 ग्राम स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए।
विज्ञापन

हरियाणा शाखा कार्यालय के निदेशक और प्रमुख रमेश के ने कार्रवाई की जानकारी और बयान जारी करके बताया कि बताया कि जींद में पहलवान ज्वेलर्स से 150 ग्राम और पाल ज्वेलर्स से 126 ग्राम आभूषण एचयूआईडी रहित नकली हॉलमार्क लगे पाए गए। यह भी बताया कि दोषियों के विरुद्ध भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह अपराध बीआईएस अधिनियम की धारा 15 का उल्लंघन है, जो कि एक वर्ष तक के कारावास अथवा न्यूनतम 1 लाख रुपये के जुर्माने और माल के मूल्य का पांच गुना तक के जुर्माने अथवा दोनों से दंडनीय है। इस संबंध में सक्षम न्यायालय में अभियोजन चलाया जाएगा। कार्रवाई के दाैरान अनंत कुमार उप निदेशक, पक्की बालु उप निदेशक, नविता यादव निदेशक, सौरभ चंद्र उप निदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें