फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: डबल ओटीपी प्रणाली लागू करने के लिए बैंक प्रतिनिधियों के साथ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए डबल ओटीपी (ड्यूल ऑथेंटिकेशन) प्रणाली को लेकर पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मंथन हुआ। इस पहल की प्रगति की समीक्षा के साथ इसे पूरे राज्य में लागू करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि यह प्रणाली डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश जैसे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगा सकती है। गुरुग्राम और पंचकूला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू इस प्रणाली को सफल पाया गया है। अब इसे अन्य जिलों में विस्तार देने की तैयारी है। एडीजीपी साइबर अपराध शिबास कविराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, केनरा, इंडसइंड, कोटक महिंद्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और यस बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। एसपी साइबर अपराध मयंक गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी इसमें मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें