गांव शामदो में डिपो पर राशन लेते लाभार्थी।
बीपीएल परिवारों को 40 रुपये में मिलने वाले दो लीटर सरसों के तेल का दाम 100 रुपये कर दिया गया। सरसों के तेल के दाम में तकरीबन 150 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशालय ने सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।
प्रदेश में जून माह में 46 लाख कार्ड धारक यानी 1.86 करोड़ परिवार ने राशन लिया था। प्रति कार्ड चार सदस्य की गणना होती है। एक परिवार को प्रति कार्ड एक किलो चीनी, दो लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के पांच किलो गेहूं मिलता है। इनमें 12.50 रुपये प्रति किलो चीनी और गेंहू निशुल्क मिलता है। खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के मुताबिक दो लीटर सरसों के तेल के लिए सरकार को 300 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अब बीपीएल परिवारों से 100 रुपये लिए जाएंगे।