फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का झटका: हरियाणा में BPL परिवारों नहीं मिलेगा सस्ता सरसों का तेल...अब चुकानी होगी दोगुना से ज्यादा कीमत

Tue, 01 Jul 2025 10:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गरीब परिवारों पर महंगाई की मार पड़ी है। बीपीएल राशनकार्ड धारकों को अब सस्ता राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
गांव शामदो में डिपो पर राशन लेते लाभार्थी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएल परिवारों को 40 रुपये में मिलने वाले दो लीटर सरसों के तेल का दाम 100 रुपये कर दिया गया। सरसों के तेल के दाम में तकरीबन 150 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी। इसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के निदेशालय ने सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।

प्रदेश में जून माह में 46 लाख कार्ड धारक यानी 1.86 करोड़ परिवार ने राशन लिया था। प्रति कार्ड चार सदस्य की गणना होती है। एक परिवार को प्रति कार्ड एक किलो चीनी, दो लीटर सरसों का तेल और प्रति सदस्य के पांच किलो गेहूं मिलता है। इनमें 12.50 रुपये प्रति किलो चीनी और गेंहू निशुल्क मिलता है। खाद्य एवम आपूर्ति विभाग के मुताबिक दो लीटर सरसों के तेल के लिए सरकार को 300 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। अब बीपीएल परिवारों से 100 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें