फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लीटर तेल खरीदने पर बीपीएल कार्ड धारक को देने होंगे 30 रुपये : नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा- यदि कोई बीपीएल धारक एक लीटर सरसों का तेल लेता है तो उसे 30 रुपये देने पड़ेंगे। वहीं, दो लीटर तेल लेने पर 100 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा, सरसों के तेल के 2018 से नहीं बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के बाद यह फैसला लिया गया है। हमने व्यवस्था की है कि यदि कोई एक लीटर तेल लेता है तो उसे सिर्फ 30 रुपये ही देने होंगे। नागर ने कहा- जिन राइस मिलर्स की ओर से सीएमआर डिलीवरी में डिफाल्ट राइस मिलर्स के लिए वन टाइम सेटलमेंट (एक मुश्त निपटान) योजना पर काम किया जा रहा है। जिन राइस मिलर्स की ओर से विभाग की तय अंतिम तिथि तक भारतीय खाद्य निगम को सीएमआर डिलीवरी पूर्ण कर दी गई थी, उन्हें विभाग की ओर से बोनस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा- प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपयोग होने वाले फोटोस्टेट पेपर को मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग की ओर से किया जाएगा। इससे न केवल सरकार के खर्चे में कमी आएगी बल्कि समय की बचत भी होगी। इसके अलावा, विभागों के कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जहां भी विभाग की जमीन है उसको चिन्हित कर एक योजना तैयार की जाए। ताकि चिन्हित जमीन को उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मुद्रण के लिए नई तकनीक की मशीनों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें