फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जानबूझकर खड़ा किया खाद संकट : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जानबूझकर खाद संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। सरकार के 31 जुलाई से पोर्टल पर खाद मिलेगी बयान पर हुड्डा ने कहा 10 से 15 दिन ही और किसान को इस सीजन में खाद की जरूरत है। समय बीतने के बाद खाद मिलने का किसान को क्या फायदा होगा। प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह डबल इंजन की भाजपा की सरकार होने के बावजूद अब तक केंद्र से हरियाणा के हिस्से की आधी खाद ही मिल पाई है। अभी तकरीबन 50 फीसदी खाद आना अभी भी बाकी है। हुड्डा ने कहा कि केंद्र ने इस सीजन के लिए हरियाणा को यूरिया का कुल 13.90 लाख मिट्रिक टन कोटा तय किया है। अभी तक तक सिर्फ 7.5 लाख टन ही मिल पाया है। इसी तरह 59,950 टन डीएपी में से सिर्फ 30,000 टन डीएपी ही मिली है। यानी डबल इंजिन की सरकार मिलकर किसानों को परेशान करने में लगी है। हुड्डा ने कहा कि सरकार जवाब दे कि जो खाद, सीधे केंद्र पर नहीं मिल पा रही है, वो पोर्टल से कैसे मिलने लगेगी। अगर खाद पोर्टल से मिल सकता है तो सहकारी समिति केंद्र पर क्यों नहीं मिल रहा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें