फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा में मंडलों के पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम की जल्द घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़।

भाजपा ने संगठन के विस्तार की आगामी रणनीति तय कर ली है। संगठन ने तय किया है कि जल्द ही मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चों और प्रकोष्ठों की टीम गठित कर दी जाएंगी। वहीं, कार्यक्रम भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के बयान आतंकवादियों के हौंसले बढ़ाने वाले हैं। यह भी कहा कि आतंकियों और कांग्रेस की मिली-जुली सोच बन गई है।
विज्ञापन

भाजपा के पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल पर मंगलवार को जिलाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ाैली ने कहा कि यहां 17 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक हुई, सोमवार को भी 10 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ संगठन के विस्तार और दूसरे बिंदुओं पर बैठक हुई। पार्टी की आगामी रणनीति बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं, जल्द ही जिला के पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी जाएगी। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की माैजूदगी में आयोजित बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को जल्द ही अपने जिलों की टीम बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलेवार मंडल कार्य समिति के पदाधिकारियों की नियुक्ति का भी कार्य करने कहा। वहीं, पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए बड़ाैली ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लंबे समय तक राज किया और उनके समय में आतंकवादी घटनाएं भी घटित हुईं। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए उस समय भी सरकार का साथ दिया, लेकिन कांग्रेस कांग्रेस इसके विपरीत कार्य करती है। बड़ाैली ने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आतंकियों को तो सजा देगी ही साथ ही आतंक का पालन पोषण करने वालों को भी कड़ा सबक सिखाएगी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें