फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा आज से 14 अगस्त तक प्रदेश में चलाएगी विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 से 13 अगस्त तक निकाली जाएंगी तिरंगा यात्राएंअमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने भारत के विभाजन की त्रासदी को याद करने के लिए 14 अगस्त तक विशेष अभियान संचालित करने का निर्णय लिया है। बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत होगी जबकि फरीदाबाद के दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अनुसार, विभाजन विभीषिका को लेकर 6 से 8 अगस्त तक जिला स्तर पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। संगोष्ठियों का भी आयोजन होगा और पीड़ित परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। हरियाणा में 377 मंडल हैं। 10 अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमाओं व महापुरुषों के स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएंगी। 14 अगस्त की शाम को मौन पद यात्रा भी निकाली जाएंगी। फरीदाबाद में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बड़ाैली ने बयान जारी करके बताया कि विभाजन विभीषिका की त्रासदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा, इसलिए भाजपा बड़े स्तर पर कार्यक्रम करके विभाजन विभीषिका की त्रासदी को स्मृति दिवस के रूप में मनाती आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें