फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा विधायकों ने दी सफाई कहा- राजनीतिक बात नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के डिनर में शामिल भाजपा विधायकों के नाम सामने आने के बाद पार्टी के अंदर सियासी हलचल बढ़ गई है। डिनर में शामिल विधायकों में से पांच ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर किसी भी तरह की राजनीति से इन्कार किया है।
उनका कहना है कि इस डिनर का राजनीति से कोई वास्ता नहीं था। निमंत्रण मिला था और वह चले गए। गुटबाजी, एकजुटता, शक्ति प्रदर्शन जैसी कोई बात नहीं थी। यह सामान्य शिष्टाचार डिनर था।
विज्ञापन

दरअसल 18 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने अपनी बेटी आरती राव के आवास पर एक डिनर पार्टी रखी थी। इसमें दक्षिण हरियाणा के 12 विधायक शामिल हुए। इनमें 11 विधायक भाजपा और एक विधायक कांग्रेस का था। यह खबर सामने आने के बाद पार्टी के अंदर हलचल मच गई।
यह डिनर इसलिए भी चर्चा में आया, क्योंकि इसमें सिर्फ दक्षिण हरियाणा के विधायकों को बुलाया गया था। आमतौर पर इस तरह के डिनर में सभी विधायकों को बुलाया जाता है। इसलिए अंदरखाते कुछ लोगों ने सवाल भी उठाया कि आखिर दक्षिण हरियाणा के विधायकों को क्यों बुलाया गया।
विज्ञापन

हालांकि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीएम आवास पहुंचे विधायकों ने कहा है कि वे सीएम से रूटीन मुलाकात करने आए थे। सिर्फ विकास कार्यों पर ही चर्चा हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें