फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा की बैठक आज, बाढ़ राहत कार्यों व सेवा पखवाड़ा पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समेत सभी विधायक व मंत्री लेंगे हिस्सा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की बैठक मंगलवार को पंचकूला में होगी। इसमें बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, सेवा पखवाड़ा की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ पार्टी संगठन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा के सभी मंत्री-विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 2024 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा करना और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हरियाणा में सेवा पखवाड़ा के दौरान कई विशेष आयोजन होंगे। साथ ही बैठक में बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा होगी। बैठक में सीएम व प्रदेश प्रभारी सभी को बाढ़ राहत के कार्यों में जुटने का आह्वान भी करेंगे। साथ ही सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। सेवा पखवाड़ा के जरिए पार्टी आमजन तक सीधी पहुंच बनाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें