फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सुरजेवाला के बयान पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना, धनखड़ बोले- एक्सीडेंटल शब्द कांग्रेस के लिए बना

Sun, 03 Nov 2024 10:51 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने रणदीप सुरजेवाला को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें आसमान की तरफ देखकर थूकना बंद करना चाहिए। हरियाणा में 14 फसलें MSP पर खरीदी जा रही थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 24 कर दिया गया है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर एक्सीडेंटल सीएम की टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा- सुरजेवाला के जहन में यह शब्द एक्सीडेंटल पीएम से आया है। 2005 में जब सोनिया गांधी पीएम बनने से रह गई तो मनमोहन सिंह पीएम बने और उन्हें एक्सीडेंटल पीएम कहा गया। इसी पर एक्सीडेंटल पीएम फिल्म भी बनी है।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने एक्सीडेंटल शब्द बोलकर अपनी ही पार्टी पर बैक फायर किया है, क्योंकि उनका जनाधार खत्म हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि नायब सिंह सैनी ने सभी हलकों में जाकर चुनाव प्रचार किया, भाजपा और प्रदेश की जनता ने उनको अपना नेता माना और चुना है। उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से हमारी पार्टी की सरकार बनी है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कांग्रेस नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। 2019 में सुरजेवाला चुनाव हार गए थे और उन्हें जमानत भी बड़ी मुश्किल से बचानी पड़ी थी। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने रणदीप सुरजेवाला को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें आसमान की तरफ देखकर थूकना बंद करना चाहिए। हरियाणा में 14 फसलें MSP पर खरीदी जा रही थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 24 कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें