चंडीगढ़। भाजपा हरियाणा ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े सुधारों पर विमर्श और सुझाव देने के लिए अगली पीढ़ी की जीएसटी सुधार प्रदेश समिति का गठन किया है। समिति में सांसद किरण चौधरी, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व प्रदेश सचिव जवाहर सैनी और सीए सेल संयोजक नितिन बंसल को शामिल किया गया है।
भाजपा का दावा है कि यह समिति जीएसटी सुधारों को लेकर व्यावहारिक सुझाव देगी और व्यापारी वर्ग, उद्योग जगत और करदाताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी। भाजपा ने इसे कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।