फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लूट पर भाजपा सरकार बेनकाब : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में धान और बाजरा की सरकारी खरीदी को लेकर राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोला है। सुरजेवाला ने बयान जारी करके आरोप लगाए हैं कि किसानों को मंडियों में भाजपाई धोखा मिल रहा है। सरकारी खरीदी सिर्फ कागजों तक सीमित है। 10 जिलों की मंडियों में लगभग 1.44 लाख मीट्रिक टन धान किसान बेचने को मजबूर पड़ा है। 6 जिलों में अब तक खरीदी शुरू ही नहीं हुई। 1509 किस्म का धान खुले बाजार में 2500-2900 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है जबकि उत्पादन लागत कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि जमीन का ठेका 82 हजार प्रति एकड़ और धान का उत्पादन मूल्य सिर्फ 45,000 प्रति एकड़ जिससे किसान कंगाल हो रहे हैं। सुरजेवाला का आरोप है कि बाजरा का सरकारी समर्थन मूल्य 2,775 प्रति क्विंटल है मगर सैनी सरकार ने आदेश दिया है कि मंडियों में 2,150 से अधिक न खरीदा जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें