अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रमों के लिए प्रदेश सह संयोजक, विधानसभा संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रदेश संयोजक डाॅ. अर्चना गुप्ता ने नियुक्तियों को लेकर अधिकारिक पत्र जारी किया है। प्रदेश संयोजक के पत्र के अनुसार, अवधेश किशोर और संजय ठेकेदार को प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी साैंपी गई है। इनके अलावा प्रत्येक जिले में विधानसभावार संयोजक और सह संयोजक भी तैनात किए हैं। सभी पदों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नियुक्तियों को सहमति दी है।