फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग्स पर फोटो न होने से हुड्डा नाराज: संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम छोड़ा, अधिकारी से बोले-ये बदतमीजी

Mon, 02 Nov 2026 11:21 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है, विधानसभा का कार्यक्रम नहीं। उन्हें मनाने पहुंचे अधिकारी से उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, यह सरासर बदतमीजी है। मैं इस कार्यक्रम के लिए स्पेशल बाई एयर आया था।
विज्ञापन
संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा की ओर से आयोजित संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वह वापस लौटने लगे। उनके साथ कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी कार्यक्रम छोड़कर बाहर आ गए।

हुड्डा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है, विधानसभा का कार्यक्रम नहीं। उन्हें मनाने पहुंचे अधिकारी से उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, यह सरासर बदतमीजी है। मैं इस कार्यक्रम के लिए स्पेशल बाई एयर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बाद में विधानसभा अध्यक्ष के फोन पर आग्रह करने के बाद हुड्डा कार्यक्रम में वापस लौट आए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें फोन कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इसके बाद हुड्डा के साथ बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी वापस कार्यक्रम में लौट आए। इस घटनाक्रम के चलते कार्यक्रम की शुरुआत में कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें