फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मधुमक्खी पालन बागवानी बीमा योजना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल कर लिया है। इस निर्णय से अब मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं और अन्य नुकसानों से वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। पिछले वर्ष भावांतर भरपाई योजना में मधुमक्खी पालन को शामिल किया था।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस फैसले से मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों की चिंता कम होगी। योजना के तहत बाढ़, आग और परिवहन दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को कवर किया जाएगा। मधुमक्खियों में महामारी से होने वाले नुकसान पर भी मुआवजा मिलेगा। बीमा शुल्क प्रति बॉक्स (काॅलोनी) 50 रुपये तय किया गया है। इसके बदले किसानों को प्रति बॉक्स न्यूनतम 1250 रुपये की बीमा राशि मिलेगी। अधिकतम बीमा राशि 3,12,500 रुपये प्रति बॉक्स तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें