फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी मौत के ये पांच जिम्मेदार': पत्नी को इंसाफ न दिला पाने पर जवान ने दी जान, खुदकुशी से पहले बयां की आपबीती

Fri, 23 May 2025 09:01 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

मृतक सोनू के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से छेड़छाड़ से वह काफी परेशान था और इस बात पर उसकी हवलदार सतीश से लड़ाई भी हुई। उसने उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भिसीआणा में स्थित एयरफोर्स स्टेशन की चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात सेना के नायक सोनू यादव ने मंगलवार रात जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। जवान ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो बनाकर एयरफोर्स में तैनात पांच कर्मियों के नाम लिए और उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

विज्ञापन

मामला पत्नी से छेड़छाड़ का है। सोनू यादव की पत्नी को उनके पड़ोस में रहने वाले हवलदार सतीश ने आपत्तिजनक इशारे किए। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने पर सोनू को इंसाफ देने के बजाय उसी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। क्वार्टर खाली करवाने की भी धमकी दी गई। इसी बात से परेशान होकर सोनू ने बीती 20 मई को रेलवे लाइन बादल रोड के पास जहर खा लिया। 

सोनू के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर थाना जीआरपी ने एयरफोर्स स्टेशन के चीफ वर्कर्स इंजीनियर में तैनात मुख्य अधिकारी एसके पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव और हवलदार सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया आरोपी का साथ
मृतक सोनू के पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि पत्नी से छेड़छाड़ से वह काफी परेशान था और इस बात पर उसकी हवलदार सतीश से लड़ाई भी हुई। उसने उच्चाधिकारियों से आरोपी की शिकायत भी की। चीफ वर्कर्स इंजीनियर के प्रमुख अधिकारी एस के पांडे, सहायक विकास गांधी, सहायक तेज राम मीना, हवलदार राजीव ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय सोनू को ही परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर क्वार्टर खाली करवाने की बात भी कही। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। सोनू के पिता ने अपने बेटे और बहू के लिए इंसाफ की मांग की है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra Case: आरोपी के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है...; वकील करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें