फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नशे के खिलाफ कल चलेगा जनजागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 26 जून को मादक पदार्थ विरोधी दिवस मनाया जाएगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। योगयुक्त नशा मुक्त हरियाणा अभियान के बाद अब हरियाणा सरकार 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस मनाने जा रही है। यह दिन केंद्र सरकार द्वारा घोषित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा (12 से 26 जून) का अंतिम दिन है, जो देशभर में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। वहीं, एनजीओ, शिक्षक, स्वेच्छा से योगदान देने वाले नागरिक और नशामुक्त हो चुके युवाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें 26 जून को जिलास्तर पर जन-संवेदनशील, प्रभावशाली और समन्वित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कहा गया है। 26 जून को रैलियां, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, शैक्षणिक कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और सामुदायिक संवाद आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों व महाविद्यालयों में प्रतियोगिताओं व संवादात्मक सत्रों के जरिए युवाओं को भी जोड़ा जाएगा। इसी तरह पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह जिले में पिछले महीनों में चलाए गए बड़े नशा विरोधी अभियानों को सार्वजनिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें