चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में मनोविज्ञान विषय के लिए सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 2 दिसंबर को आयोजित की गई थी। आयोग में गलत प्रश्नों या उत्तर से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे। आयोग ने आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए प्रति आपत्ति 250 रुपये शुल्क तय किया है। आयोग ने उम्मीदवारों को लेकर कहा कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी की शाम 5 बजे तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। ब्यूरो