चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर गणित (काॅलेज कैडर) के पद की मुख्य परीक्षा (सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थी एक दिसंबर से आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ए-4 साइज के कागज पर प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं।