फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा रद्द हो, एचपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करें : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) द्वारा 18 मई 2025 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) की लिखित परीक्षा में अनियमितताओं के आधार पर परीक्षा रद्द करने के साथ चेयरमैन को बर्खास्त किया जाए। दीपेंद्र ने एचपीएससी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

दीपेंद्र ने कहा कि जब अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर अभ्यर्थी एचपीएससी चेयरमैन के पास गए तो उन्होंने बच्चों को ही सनकी बता दिया। ऐसे चेयरमैन को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें खुद ही इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश सरकार हरियाणा के नौजवानों का भविष्य चौपट करने में लगी है, इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मुद्दे पर सांसद जय प्रकाश ने कहा कि एचपीएससी चेयरमैन और सचिव की जिम्मेदारी तय हो और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने आरोप लगाया कि एचपीएससी दफ्तर में अधिकारियों के पास से रिश्वत के 3 करोड़ 60 लाख रुपये पकड़े गए। घूसखोरी करने वाले अधिकारी से पूछताछ में अलग-अलग पदों के हिसाब से रेट लिस्ट का भी खुलासा हुआ है। एचपीएससी ने ज्यादातर अन्य प्रदेशों के लोगों को नौकरी दी। दीपेंद्र ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के 8वीं बार उद्घाटन 11 साल की भाजपा सरकार की कार्यशैली का ताजा उदाहरण है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हरियाणा सरकार को कहा कि अगर सरकार बार-बार उद्घाटन से बाज नहीं आई तो इसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार के पास हरियाणा में उद्घाटन के लिए और कोई प्रोजेक्ट नहीं है। कांग्रेस द्वारा मंजूर कराए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दूसरे प्रदेशों में चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें